झामुमो कार्यकर्ताओं ने दी भगवान बिरसा मुंडा को दी गयी श्रद्धांजलि

 


खूंटी, 9 जून (हि.स.)। भगवान बिरसा मुंडा के शहादत दिवस के मौके पर रविवार को झामुमो कार्यकर्ताओं ने उन्हें श्रद्धांजलि दी। झामुमो जिलाध्यक्ष जुबैर अहमद तथा पार्टी के केंद्रीय समिति सदस्य सुदीप गुड़िया की अगुवाई में तपकारा स्थित भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया।

तोरपा हिल चौक स्थित भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर भी झामुमो कार्यकर्ताओं ने माल्यार्पण किया तथा बिरसा मुंडा को नमन किया। जिलाध्यक्ष ने कहा कि आजादी की लड़ाई में भगवान बिरसा मुंडा का महत्वपूर्ण योगदान है। उनके संघर्ष और बलिदान ने देश को आजाद कराया। उन्हीं के सिद्धांतों पर चलकर तथा प्रेरणा लेकर झामुमो ने झारखंड अलग राज्य के लिए आंदोलन किया। इस आंदोलन की बदौलत झारखण्ड अलग राज्य का निर्माण हुआ। सुदीप गुड़िया ने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा के नीति-सिद्धांतों को अपने जीवन में अपनाने की जरूरत है।

हिन्दुस्थान समाचार/ अनिल