निकाय चुनाव में संतोषजनक प्रदर्शन नहीं कर पाया जेएलकेएम

 


रामगढ़, 28 फ़रवरी (हि.स.)। नगर परिषद अध्यक्ष पद को लेकर झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी (जेएलकेएम) मोर्चा ने काफी ताकत झोंकी थी। यहां तक की पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष जयराम महतो रामगढ़ पहुंचे थे और सभी 32 वार्ड में उन्होंने रोड शो किया था। विधानसभा चुनाव में बेहतर प्रदर्शन करने वाला जेएलकेएम पार्टी नगर निकाय चुनाव में फिसड्डी साबित हुआ।

चुनाव में इस पार्टी के समर्थित उम्मीदवार चौथे नंबर पर रहे। उन्हें मात्र 8232 मत मिले, जबकि उम्मीद का घड़ा पहले से ही काफी भरा हुआ था। जेएलकेएम के नेता लगातार जीत का ताल ठोक रहे थे, लेकिन जब परिणाम सामने आया तो वे लगातार चौथे नंबर पर ही रहे। इस चुनाव के बाद अब पार्टी कार्यकर्ताओं के बीच मंथन भी शुरू हो गया है। किस बूथ पर कमी रह गई और किस वार्ड में वे जनता को अपनी ओर आकर्षित नहीं कर पाए, इस पर भी विचार विमर्श हो रहा है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / अमितेश प्रकाश