रांची रोटरी क्लब ने ‘किड्स कार्निवल’ का किया आयोजन, बच्चों ने सीखे नए कौशल

 


रांची, 22 मार्च (हि.स.)। रोटरी क्लब ऑफ रांची की ओर से रविवार को ‘किड्स कार्निवल’ का आयोजन किया गया, जिसमें लगभग 60 बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम का उद्घाटन चैंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष आदित्य मल्होत्रा और वास्तुकार राजीव चड्ढा ने संयुक्त रूप से किया।

कार्निवल के दौरान बच्चों को दीया (मिट्टी का दीपक) बनाना, ब्लॉक पेंटिंग, कोस्टर पेंटिंग और खाने-पीने के शिष्टाचार (डाइनिंग एटिकेट्स) जैसी गतिविधियों के माध्यम से रचनात्मक और व्यावहारिक कौशल सिखाए गए। इसके साथ ही बच्चों ने विभिन्न मनोरंजक खेलों में भाग लिया और स्वादिष्ट भोजन का आनंद उठाया।

कार्यक्रम में स्वाति काबरा ने बच्चों को रचनात्मक गतिविधियों का प्रशिक्षण दिया, जबकि रितिका लखोटिया ने उन्हें डाइनिंग एटिकेट्स की जानकारी दी।

इस आयोजन को सफल बनाने में खुशबू राजगढ़िया, ऋचा कौर, रश्मि अग्रवाल, आस्था बहल, रितिका लखोटिया और सुनीता वाधवा का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

रोटरी क्लब के अध्यक्ष अमित अग्रवाल ने बताया कि अभिभावकों ने इस पहल की सराहना की और भविष्य में भी ऐसे आयोजनों की अपेक्षा जताई, जो बच्चों के सर्वांगीण विकास में सहायक हों।-----------------

हिन्दुस्थान समाचार / विकाश कुमार पांडे