झामुमो रामगढ़ प्रखंड कमेटी की बैठक
रामगढ़, 24 मई (हि.स.)। झारखंड मुक्ति मोर्चा रामगढ़ प्रखंड कमेटी की बैठक रविवार को दोहाकातू पंचायत के गंडके गांव आयोजित की गई।
बैठक में बूथ कमेटी का गठन, बूथ लेबल एजेंट गठन के साथ-साथ संगठन के विस्तार पर चर्चा की गई। बैठक की अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष बबलू यादव ने किया, जबकि बैठक में मुख्य रूप से केंद्रीय सदस्य सह जिला संयोजक सदस्य सोनाराम मांझी महेंद्र मुंडा, विजय राम, दुबराज पाहन उपस्थित हुए।
बैठक को संबोधित करते हुए सोनाराम मांझी ने बूथ कमेटी जल्द से जल्द तैयार कर जिला कमेटी को सौंपने, बूथ लेबल एजेंट बनाने और झारखंड सरकार द्वारा संचालित विकास योजनाओं को जन जन तक पहुंचाने को कहा।
बैठक में त्रिभुवन बेदिया, पूनम देवी, मेनकी देवी, पूजा कुमारी, कौशल्या देवी, सविता देवी, रीना देवी, आशा देवी, बासो देवी, रूमा देवी, बहादुर मुंडा, बबलू मुंडा सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / अमितेश प्रकाश