शादी का प्रलोभन देकर यौन शोषण करने का आरोपित गिरफ्तार
May 23, 2026, 22:26 IST
दुमका, 23 मई (हि.स.)। जिले के शिकारीपाड़ा थाना क्षेत्र के निवासी सोमलाल हांसदा को पुलिस ने एक युवती के साथ डेढ़ साल से लगातार यौन शोषण करने के आरोप में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
पीड़िता का घर आरोपित के गांव से कुछ ही किलोमीटर दूर पर स्थित है। सोमलाल हांसदा की गिरफ्तारी पुलिस ने शिकारीपाड़ा बाजार से की है। दरअसल पांच दिनों पूर्व 16 मई को युवती ने थाने में आवेदन देकर गुहार लगाई थी कि सोमलाल हांसदा शादी का प्रलोभन देकर लगातार यौन शोषण किया है। आवेदन में उसने कहा है कि उसने जब शादी के लिए दबाव डाला तो वह साफ मुकर गया। पुलिस पीड़िता के आवेदन पर शिकारीपाड़ा थाना में मामला दर्ज कर आरोपित को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / नीरज कुमार