बच्ची से दुष्कर्म के प्रयास में पड़ोसी युवक गिरफ्तार

 

दुमका, 24 सितंबर (हि.स.)। तीन साल की मासूम बच्ची से दुष्कर्म के प्रयास में शिकारीपाड़ा थाना की पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार किया है।

गिरफ्तार आरोपित का नाम मौसम अंसारी है।

इस घटना को अंजाम देने का आरोप पीड़िता के घर के बगल में रहने वाले पड़ोसी मौसम अंसारी पर ही लगा था। घटना के संबंध में पीड़िता की मां ने शिकारीपाड़ा थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई थी। जिसके आधार पर पुलिस ने संबंधित सुसंगत धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी। परिजनों की ओर से न्याय की गुहार लगाए जाने के बाद से ही पुलिस संभावित ठिकानों पर लगातार छापेमारी कर रही थी। आखिरकार पुलिस ने फरार आरोपित मौसम अंसारी को धर दबोचा और कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए उसे गुरुवार को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया ।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / नीरज कुमार