झारखंड में बारिश और वज्रपात को लेकर 16 तक येलो अलर्ट
रांची, 11 मई (हि.स.)। राजधानी रांची सहित राज्य के विभिन्न जिलों में 16 मई तक बारिश और वज्रपात की संभावना है। इसे लेकर मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है। वहीं विभाग की ओर से 12 और 13 मई को बारिश और वज्रपात के साथ 50-60 किमी प्रति घंटे की गति से तेज हवा चलने की संभावना है। इसे लेकर विभाग की ओर से ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।
12 को इन जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट
12 मई को राज्य के जिन जिलों बारिश और वज्रपात होने की संभावना है उनमें रांची, खूंटी, रामगढ, बोकारो, हजारीबाग, कोडरमा, गिरिडीह, धनबाद, देवघर, जामताडा, दुमका, पाकुड, गोडडा और साहेबगंज शामिल है। वहीं 13 मई को रांची, खूंटी, रामगढ, बोकारो, सरायकेला-खरसावां, गिरिडीह, धनबाद, देवघर, जामताडा और दुमका में बारिश के साथ वज्रपात होने की संभावना है।
इधर, पिछले 24 घंटों के दौरान सबसे अधिक बारिश रांची में दर्ज की गई।
इसके अलावा राज्य के जिन अन्य इलाकों में बारिश रिकॉर्ड की गई उनमें नामकुम में 15 मिमी, खूंटी में 11 मिमी, आनंदपुर में 08 मिमी, बंदगांव में 04.2, गोला में 3.4 और मांडु में 2.8 मिमी शामिल है। वहीं इस दौरान राज्य में सबसे अधिक तापमान 37.8 डिग्री डालटेनगंज में और सबसे कम न्यूनतम तापमान 17.2 डिग्री सेल्सियस रांची के कांके में रिकॉर्ड किया गया।
सोमवार को रांची और आसपास के इलाकों में सुबह से मौसम साफ रहा और कड़ी धूप रही। इससे दिनभर गर्मी और उमस महसूस की गई।
वहीं, सोमवार को रांची में अधिकतम तापमान 31.8 डिग्री और न्यूतनतम तापमान 19.6 डिग्री, जमशेदपुर में 34.5 और न्यनतम 24.6 डिग्री, डालटेनगंज में अधिकतम 39 डिग्री और न्यूतनतम 25.6 डिग्री, बोकारो में अधिकतम तापमान 34.5 डिग्री और न्यूनतम तापमान 22.1 डिग्री एवं चाईबासा में अधिकतम तापमान 35.8 डिग्री और न्यूनतम तापमान 23.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / Vinod Pathak