बीएलओ के साथ समन्वय बनाकर बूथ मैपिंग की निगरानी करें कार्यकर्ता : यदुनंदन
देवघर, 11 जुलाई (हि.स.)। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) जिला कमेटी की मासिक बैठक शनिवार को जिला कार्यालय में जिला अध्यक्ष सचिन रवानी की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में जिला प्रभारी यदुनंदन पाठक सहित पार्टी के कई पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थेे।
बैठक को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष सचिन रवानी ने कहा कि संगठन की वास्तविक शक्ति बूथ स्तर पर होती है। इसलिए कार्यकर्ताओं का लक्ष्य पार्टी के कार्यक्रमों को प्रत्येक बूथ तक पहुंचाना और संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करना होना चाहिए।
जिला प्रभारी यदुनंदन पाठक ने संगठनात्मक कार्यों की समीक्षा करते हुए कहा कि वर्तमान में एसआईआर का कार्य चल रहा है। पार्टी की ओर से नियुक्त सभी बीएलए-2 कार्यकर्ताओं को सरकारी बीएलओ के साथ समन्वय बनाकर बूथ मैपिंग, मतदाता गणना एवं प्रपत्रों के सही तरीके से भरने की प्रक्रिया की निगरानी करनी चाहिए।
पूर्व विधायक नारायण दास ने कहा कि एसआईआर एक महत्वपूर्ण कार्य है, जिसे सभी कार्यकर्ताओं को मिलकर गंभीरता से करना चाहिए। उन्होंने कहा कि यह सुनिश्चित किया जाए कि कोई भी पात्र मतदाता सूची से वंचित न रहे और कोई अपात्र व्यक्ति मतदाता सूची में शामिल न हो। बैठक का संचालन जिला उपाध्यक्ष पंकज सिंह भदोरिया ने किया।
बैठक में प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रीता चौरसिया, विशाखा सिंह, सुनीता सिंह, अभयानंद झा, पप्पू यादव, विजया सिंह, मुकेश पाठक, संतोष मुर्मू, मनोज मिश्रा, जयकांत मंडल, अलका सोनी, संजय यादव, महेंद्र राणा, बबलू पासवान, महेंद्र भोक्ता, जयप्रकाश सिंह, धनंजय तिवारी सहित बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित थे।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / Anup Kumar Roy