एसआईआर में दावा और आपत्तियों में कार्यकर्ता करें मतदाताओं को बढ-चढ कर सहयोग : मथारू
रांची, 01 अगस्त (हि.स.)। महानगर कांग्रेस कमिटी अग्रणी मोर्चा संगठन की बैठक कांग्रेस भवन रांची में शनिवार को हुई।
बैठक में महानगर अग्रणी मोर्चा संगठन के प्रभारी ज्योति सिंह मथारू मुख्य रूप से उपस्थित थे।
इस अवसर पर ज्योति सिंह मथारू ने पिछले माह के विभिन्न सांगठनिक कार्यों की समीक्षा की और आने वाले एक महीने में विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के तहत होने वाले दावा और आपतियां जो 05 अगस्त से 04 सितम्बर 2026 तक चलेंगी उसमें कार्यकर्ताओं को अपने-अपने बूथ पर मतदाताओं को बढ़चढ़ सहयोग करने का निर्देश दिया। साथ ही रांची महानगर के अल्पसंख्यक विभाग, महिला विभाग, युवा कांग्रेस को अपने महानगर में वार्ड और मंडल कमिटी और एनएसयूआई को रांची महानगर में सभी महाविद्यालयों की कमिटी की तैयार करने का निर्देश दिया।
समिति के गठन में सभी वर्गों के लोगों को जोड़ने का आह्वान
मथारू ने समिति के गठन में जिसमें सभी वर्गों के लोगों को जोड़ने का आह्वान किया और कहा कि रांची महानगर के प्रत्येक अग्रणी मोर्चा अल्पसंख्यक विभाग, महिला विभाग, एनएसयूआई की अलग-अलग बैठक होगी। इसके बाद महानगर अध्यक्ष और वार्ड अध्यक्ष के साथ और इसके बाद वार्ड और महाविद्यालय समितियों की बैठक होगी।
ज्योति सिंह मथारू ने सरकार की ओर से चलाये जा रहे युवाओं और महिलाओं के रोजगार के लिए विभिन्न योजनाओं पर चर्चा किया और सभी योजना को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का निर्देश कार्यकर्ताओं को दिया।
बैठक में प्रदेश कार्यालय प्रभारी राजन वर्मा, अल्पसंख्यक अध्यक्ष हुसैन खान, रांची जिला महिला अध्यक्ष नीतू देवी, एनएसयूआई के महानगर अध्यक्ष सतीश सहित अन्य् उपस्थित थे।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / Vinod Pathak