ट्रस्ट ने किया महिला और बेटियाें को बेस्ट योगिनी अवॉर्ड से सम्मानित

 


रांची, 07 मार्च (हि.स.)। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की पूर्व संध्या पर सामाजिक संस्था समर्पण चैरिटेबल ट्रस्ट, रिलेशंस और नटराज योग संस्थान के संयुक्त तत्वावधान में शनिवार को रांची में योग के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वाली महिलाओं और बेटियों को बेस्ट योगिनी अवॉर्ड से सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि रांची की मेयर रौशनी खलखो और जिला खेल पदाधिकारी शिवेंद्र कुमार सिंह थे। वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में समाजसेवी राज कुमार पोद्दार मौजूद थे। मौके पर रौशनी खलखो ने योग को जीवन में आत्मसात करने पर बल दिया। साथ ही योग और योगासन खेल को बढ़ावा देने वाली महिलाओं व बेटियों को प्रशस्ति पत्र और अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम के आयोजक और रिलेशंस के निदेशक आशुतोष द्विवेदी ने भी विचार प्रकट किया।

सम्मानित होनेवालों में डॉ संतोषी कुमारी, चैताली मुखर्जी, अंजना सिंह, पूजा सिंह, सरिता सिंह, संगीता बनर्जी, माही कुमारी, अंजली कुमारी अवॉर्ड से सम्मानित किया।

इस अवसर अन्नू पोद्दार, शिक्षाविद डॉ सीके मिश्रा, जेएससीए के आजीवन सदस्य राजीव रंजन, रोहित अग्रवाल, नटराज योग संस्थान के निदेशक आर्य प्रहलाद भगत सहित अन्य मौजूद थे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / Manoj Kumar