महिलाओं ने आजसू नेता सुरेंद्र महतो को किया सम्मानित

 


रामगढ़, 17 अक्टूबर (हि.स.)। रामगढ़ शहर के सुभाष चौक के समीप शनिवार को युवा समाजसेवी दिव्या कुमारी की अध्यक्षता में महिलाओं ने आजसू पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं समाजसेवी सुरेंद्र महतो को सम्मानित किया। इस दौरान महिलाओं ने उन्हें माला पहनाई, पुष्पवर्षा की और बुके भेंट किया।

इस मौके पर दिव्या कुमारी ने कहा कि सुरेंद्र महतो के सामाजिक कार्यों से प्रभावित होकर महिलाओं ने उनका अभिनंदन किया। सुरेंद्र महतो ने कहा कि निजी कार्यों के कारण वह कुछ समय से सक्रिय राजनीति से दूर हैं। जल्द ही आजसू पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष सुदेश महतो, गिरिडीह सांसद चंद्रप्रकाश चौधरी और मांडू विधायक निर्मल महतो उर्फ तिवारी महतो के साथ बैठक कर संगठन को मजबूत करने और सदस्यता अभियान चलाने की पहल की जाएगी। उन्होंने सुदेश महतो को मुख्यमंत्री बनाने के लक्ष्य के साथ पार्टी संगठन को मजबूत करने की बात कही।

सुरेंद्र महतो ने कहा कि रामगढ़, मांडू और बड़कागांव विधानसभा क्षेत्रों में महिला सशक्तीकरण, बेटियों की शिक्षा और विवाह में सहयोग, युवाओं को खेल सामग्री उपलब्ध कराने तथा रोजगार के अवसर बढ़ाने की दिशा में काम किया जाएगा। उन्होंने महिलाओं और युवाओं को संगठन से जोड़ने पर भी जोर दिया।

कार्यक्रम में अनीता देवी, गुड़िया देवी, आरती देवी, रूपा देवी, पुरानी देवी, शोभा देवी और सावित्री देवी सहित दर्जनों महिलाएं उपस्थित थीं। महिलाओं ने सामाजिक कार्यों में सुरेंद्र महतो का साथ देने का संकल्प लिया।

----------

हिन्दुस्थान समाचार / अमितेश प्रकाश