महिला प्रोफेशनल समूह ने अनाथालयों में बांटा कंप्यूटर
रांची, 02 अक्टूबर (हि.स.)।
महिला प्रोफेशनल समूह की ओर से गांधी जयंती के अवसर पर शुक्रवार को सेवा, संवेदना और सामाजिक जिम्मेदारी का निर्वहन करते हुए अनाथालय में जरूरतमंद बच्चों के लिए कंप्यूरटर, कपड़े सहित अन्य शिक्षण सामग्री दी गई, जबकि वृद्धाश्रम में बुजुर्गों के बीच राशन और भोजन वितरित किया गया।
इस अवसर पर सदस्यों ने बुजुर्गों और बच्चों के साथ समय बिताया, उनसे बातचीत की और उनकी आवश्यकताओं को समझने का प्रयास किया। इस दौरान उन्हें आवश्यक सामग्री के साथ-साथ अपनापन और सम्मान देने पर भी विशेष ध्यान दिया गया। इस अवसर पर इस अवसर पर निधि रॉय ने कहा कि सेवा भाव से बढकर कोई दूसरा कार्य नहीं है।
एक दूसरे के लिए समय पर काम आ सके यही सबसे बडी बात है। उन्होंने कहा कि अनाथालयों में जरूरतमंद बच्चों के बीच कंप्यूटर उपलब्ध कराने का उद्देश्य बच्चों को डिजिटल शिक्षा और तकनीकी ज्ञान से जोड़ना है। ताकि उनके भविष्य के लिए नए अवसर उपलब्ध मिल सकें। मौके पर उन्होंंने महात्मा गांधी के सत्य, सेवा, मानवता और सामाजिक जिम्मेदारी के विचारों को स्मरण करते हुए सामूहिक रूप से समाज के लिए योगदान देने का संदेश दिया गया।
मौके पर डॉ ख्याति मुंजाल, नीलम लाकड़ा, रूपम झा, प्रतिभा सिंह और प्रभा सिंह की सक्रिय सहभागिता रही।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / Manoj Kumar