आदिवासी एकता महाजुटान रैली को सफल बनाने के लिए महिला मोर्चा ने बनाई रणनीति
रांची, 21 अगस्त (हि.स.)। चान्हो में 30 अगस्त को प्रस्तावित आदिवासी एकता महाजुटान रैली को सफल बनाने के लिए शुक्रवार को महिला मोर्चा की बैठक हुई। बैठक में रैली की तैयारियों, महिलाओं की भागीदारी और अधिक से अधिक लोगों को रैली में शामिल कराने को लेकर विस्तार से चर्चा की गई तथा रणनीति बनाई गई।
कार्यकर्ताओं ने रैली को सफल बनाने के लिए जनसंपर्क अभियान तेज करने पर जोर दिया। इस अवसर पर प्रखंड अध्यक्ष मो. इस्तेयाक ने कहा कि रैली को ऐतिहासिक रूप से सफल बनाने में महिलाओं की महत्वपूर्ण भूमिका होगी। उन्होंने महिला कार्यकर्ताओं और समर्थकों से अपने-अपने क्षेत्रों में जनसंपर्क अभियान चलाकर अधिक से अधिक महिलाओं और लोगों को रैली में शामिल होने के लिए प्रेरित करने की अपील की।
मो. इस्तेयाक ने कहा कि यह रैली आदिवासी समाज की एकता, अधिकार और सम्मान की आवाज को मजबूती देने का महत्वपूर्ण अवसर है। इसके लिए सभी कार्यकर्ताओं को आपसी समन्वय के साथ तैयारियों में जुटने की जरूरत है।
मुखिया शिव उरांव ने कहा कि आदिवासी समाज की एकता और अधिकारों की रक्षा के लिए सभी को एकजुट होकर आगे आने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि पंचायत स्तर पर व्यापक जनसंपर्क अभियान चलाकर रैली में अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी।
बैठक में महिला मोर्चा की प्रखंड अध्यक्ष प्रियंका उरांव, मंगलेश्वर उरांव, इरशाद खान, झरिता उरांव, जोसेफिन तिर्की, सरिता देवी, सुशीला देवी, सुनीता उरांव और चिंतामणि उरांव सहित बड़ी संख्या में महिला कार्यकर्ता एवं अन्य लोग मौजूद थे।------------
हिन्दुस्थान समाचार / Manoj Kumar