महिला के साथ पड़ोसी ने किया दुष्कर्म, गिरफ्तार
दुमका, 05 अक्टूबर (हि.स.)। जिला के शिकारीपाड़ा थाना क्षेत्र से एक बेहद ही शर्मनाक मामला सामने आया है। यहां दो बच्चे की मां के साथ उसके पड़ोसी ने दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया है। जानकारी के अनुसार आरोपित सुनील राणा भी शादीशुदा है और राजमिस्त्री का काम करता है। पुलिस ने मामले पर कार्रवाई करते हुए आरोपित को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पीड़िता को मेडिकल जांच के लिए दुमका स्थित फूलो झानो मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेजा जा रहा है।
पीड़िता की ओर से शिकारीपाड़ा थाना में दिए आवेदन के अनुसार महिला का पति करीब 20 दिनों पहले ही तमिलनाडु गया था। बीते 25 सितंबर को जब वह अपने घर में बच्चों के साथ सोई हुई थी, तो रात में सुनील राणा घर में घुस गया जबरदस्ती करने लगा। उसने काफी विरोध किया तो सुनील ने उसे चोटिल कर दिया। दुष्कर्म की घटना को अंजाम देने के बाद आरोपित भाग निकला। अगली सुबह महिला ने फ़ोन अपर अपने पति को पूरी घटना की जानकारी दी। इसके बाद पति के घर पहुंचने पर वह उनके साथ थाना पहुंची। पीड़िता ने लिखित शिकायत कर इस मामले में कार्रवाई की मांग की है। थाना प्रभारी अमित लकड़ा ने सोमवार को बताया कि मामले में एफआइआर दर्ज किया गया है। आरोपित को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / नीरज कुमार