महिला ने की खुदकुशी, जांच में जुटी पुलिस

 




रांची, 22 फरवरी (हि.स.)। राजधानी रांची के पुंदाग इलाके में एक महिला ने खुदकुशी कर ली है। मृत महिला का नाम हमीदा खातून है और उनकी उम्र 60 वर्ष है। वह जहीर आलम की पत्नी थी। खुदकुशी की यह घटना शनिवार देर रात की है।

बताया जाता है कि महिला पिछले कई दिनों से मानसिक रूप से बीमार चल रही थी। तबीयत ज्यादा खराब होने के कारण वह काफी परेशान रह रही थी। मामले की जानकारी मिलने के बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

इस मामले को लेकर पुंदाग ओपी प्रभारी संजीव कुमार ने रविवार को

बताया कि मामले की जानकारी मिल के बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और जांच की। परिवार वालों से पूछताछ के दौरान जानकारी मिली कि वह मानसिक रूप से बीमार थी। थाना प्रभारी ने बताया कि पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दिया है। पूरे मामले की जांच कर रही है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / विकाश कुमार पांडे