फोटोग्राफर संगठन के अध्यक्ष विवेक और सचिव बने शिवसेना

 


रामगढ़, 18 जुलाई (हि.स.)। रामगढ़ शहर के थाना चौक स्थित होटल शिवम इन के सभागार में शनिवार को फोटोग्राफर कमेटी की बैठक आयोजित की गई।

इस दौरान बैठक में संगठन को और अधिक मजबूत और सक्रिय बनाने के उद्देश्य से नई कमेटी का गठन किया गया। जिसमें, अध्यक्ष विवेक दास, उपाध्यक्ष जोगेंद्र ओहदार, सचिव शिवसेन चौहान, उपसचिव विकास कुमार ठाकुर, कोषाध्यक्ष राजेश कुशवाहा, उपकोषाध्यक्ष विकी कुशवाहा और मीडिया प्रभारी सनी कुमार को बनाया गया।

बैठक में उपस्थित फोटोग्राफरों ने उम्मीद जताई है कि नहीं कमेटी के सभी पदाधिकारी संगठन के हित में ईमानदारी, निष्ठा और समर्पण के साथ काम करेंगे। साथ ही जनहित के कार्यों एवं योजनाओं पर विस्तार से समय-समय पर चर्चा करेंगे। इस अवसर पर जिलेभर के फोटोग्राफर उपस्थित थे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / अमितेश प्रकाश