श्याम मंदिर के भंडारा के प्रसाद के लिए उमडे श्रद्धालु

 


रांची, 24 अक्टूबर (हि.स.)। श्याम मित्र मंडल की ओर से हरमू रोड के श्री श्याम मंदिर में शनिवार को 221 वां श्री श्याम भंडारा का आयोजन किया गया।

शनिवार का भंडारा नरेश केजरीवाल माया केजरीवाल की ओर से निवेदित किया गया।

मण्डल के निवर्तमान अध्यक्ष सुरेश सरावगी, अध्यक्ष गोपाल मुरारका, महामंत्री गौरव अग्रवाल सहित अन्यर ने बाबा श्री श्याम का भोग भजन गाया। श्याम भंडारे का प्रसाद बरियातू स्थित वृद्ध आश्रम में भी भेजा गया।

इधर, श्री श्याम मंदिर परिसर श्री श्याम प्रभु के प्रसाद लेने के लिए श्रद्धालु उमड पडे। इस दौरान लोगों की लंबी कतारें लग गईं। साथ ही खाटूनरेश की जय जयकारों से पूरा हरमू रोड गूंज रहा था।

वहीं प्रथम देव श्री गणेश जी महाराज की जय जयकारों के बीच प्रसाद वितरण प्रारंभ किया गया। भंडारे में नमक नमक अजवाइन की पुडी, आलू का मिक्स सब्जी, केसरिया जलेबी और सेब खीर चूरमा का भोग लगाया गया।

श्याम भंडारे में मंडल के निवर्तमान अध्यक्ष सुरेश सरावगी, अध्यक्ष गोपाल मुरारका, महामंत्री गौरव अग्रवाल, राज्यसभा के पूर्व सांसद अजय मारू, मंडल के वरिष्ठ सदस्य राजीव रंजन मित्तल सहित कई कार्यकर्ताओं ने सहयोग दिया।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / Manoj Kumar