धूर्वा में धूमधाम से मनी बाबू वीर कुंवर सिंह की जयंती
रांची,23 अप्रैल (हि.स.)। हटिया प्रोजेक्ट वर्कर्स यूनियन कार्यालय परिसर के समीप धुर्वा मोड़ में गुरुवार को बाबू वीर कुंवर सिंह की जयंती विजय दिवस के रूप में धूमधाम से मनाई गई।
कार्यक्रम की अध्यक्षता राणाप्रताप सिंह ने की,जिसमें एचईसी के वर्तमान और पूर्व कामगारों ने भाग लिया। समारोह के दौरान वीर स्वतंत्रता सेनानी बाबू वीर कुंवर सिंह की आदमकद प्रतिमा पर लोगों ने माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके मौके पर वक्ताओं ने बाबू वीर कुंवर सिंह के बताए मार्ग पर चलने का आह्वान किया।
इस अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि लीलाधर सिंह ने कहा कि बाबू वीर कुंवर सिंह के सम्मान में एचईसी में वर्ष 1962 से विजय दिवस और जयंती समारोह आयोजित होते आ रहे हैं। आनेवाले समय में इसे और भी व्यापक रूप से मनाया जाएगा। उन्होंने बाबू वीर सिंह के बताए मार्ग पर चलने का आह्वान किया।
इस मौके पर उन्होंने एचईसी की वर्तमान वित्तीय स्थिति पर चिंता जताते हुए कहा कि इसका असर अब आयोजनों पर भी दिखने लगा है। इसके साथ ही कार्यक्रम में यूनियन के सर्वमान्य नेता स्व.राणासंग्राम सिंह के चित्र पर भी माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी गई।
इस अवसर पर मुख्या रूप से कन्हैया प्रसाद सिंह, भुवनेश्वर तिवारी, अवधेश सिंह, मधुसूदन मिश्र,मैजुल अंसारी,राजेंद्र कांत महतो,गिरीश कुमार चौहान,लीलाधर सिंह,दिलीप कुमार सिंह,कर्ण सिंह राठौर,रामजी उपाध्याय, एस.के.सिंह,खुर्शीद आलम,कमलेश सिंह,करमदेव सिंह,सी.एस.दास,भोला साव, सुधीर कुमार मिश्र,अशोक पांडेय,विनय महली सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / Manoj Kumar