जेवीएम श्यामली में नीट के सफल विद्यार्थी सम्मानित

 


रांची, 23 जुलाई (हि.स.)।

जवाहर विद्या मंदिर (जेवीएम), श्यामली परिसर में गुरूवार को यूनियन बैंक ऑफ इंडिया की श्यामली शाखा की ओर से सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इसके साथ ही बैंक अधिकारियों और विद्यालय प्रबंधन ने नीट-2026 में जेवीएम के सफल विद्यार्थियों को प्रशस्ति पत्र, पुरस्कार और स्मृति उपहार देकर सम्मानित किया।

इस अवसर पर प्राचार्य बीएन झा ने यूनियन बैंक ऑफ इंडिया की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि शिक्षा और प्रतिभा को प्रोत्साहित करने वाले ऐसे कार्यक्रम विद्यार्थियों का आत्मविश्वास बढ़ाते हैं। उनमें स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना विकसित करते हैं। कार्यक्रम में क्षेत्रीय एश्योरेंस प्रमुख नीरज कुमार कंधवे ने जेवीएम श्यामली को उत्कृष्ट शिक्षा का केंद्र बताते हुए सफल विद्यार्थियों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि कठिन परिश्रम, अनुशासन और निरंतर प्रयास से ही सफलता प्राप्त होती है और ऐसे सम्मान समारोह अन्य विद्यार्थियों को भी उच्च लक्ष्य निर्धारित करने के लिए प्रेरित करते हैं।

समारोह में यूनियन बैंक ऑफ इंडिया के क्षेत्रीय एश्योरेंस प्रमुख नीरज कुमार कंधवे, श्यामली शाखा प्रबंधक एशलीन कौर, बीआरएम रॉबिन इग्नेशियस लकड़ा सहित बैंक के अधिकारी शामिल थे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / Manoj Kumar