यूनियन बैंक प्रतिनिधियों ने की मंत्री दीपिका से मुलाकात, महिला समूहों के सशक्तिकरण पर चर्चा

 




रांची, 01 सितंबर (हि.स.)। मंत्री दीपिका पांडेय सिंह के रांची स्थित आवासीय कार्यालय में मंगलवार को यूनियन बैंक के प्रतिनिधियों ने उनसे मुलाकात की। इस दौरान झारखंड की महिला स्वयं सहायता समूहों को बैंकिंग सेवाओं, ऋण सुविधाओं और वित्तीय संसाधनों से जोड़कर आर्थिक रूप से सशक्त बनाने को लेकर महत्वपूर्ण चर्चा हुई।

बैठक में महिला स्वयं सहायता समूहों को आसान और सुलभ बैंकिंग सुविधाएं उपलब्ध कराने, जरूरत के अनुसार ऋण तक उनकी पहुंच बढ़ाने एवं वित्तीय संसाधनों के माध्यम से समूहों की आर्थिक गतिविधियों को मजबूत करने पर जोर दिया गया। चर्चा का उद्देश्य महिला समूहों को केवल वित्तीय सहायता तक सीमित न रखते हुए उन्हें स्थायी और आत्मनिर्भर उद्यमों से जोड़ना रहा।

इस अवसर पर मंत्री ने कहा कि महिला समूहों को आर्थिक सशक्तिकरण का आधार बनाकर उन्हें आत्मनिर्भर उद्यमों से जोड़ना सरकार की प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि बैंकिंग संस्थानों के सहयोग से महिलाओं के लिए रोजगार और स्वरोजगार के नए अवसर तैयार किए जा सकते हैं। इससे ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में महिलाओं की आर्थिक भागीदारी बढ़ेगी और वे आत्मनिर्भर बन सकेंगी।

मुलाकात के दौरान यूनियन बैंक के प्रतिनिधि मौजूद थे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / Manoj Kumar