अज्ञात युवक का शव बरामद, जांच में जुटी पुलिस
रामगढ़, 30 मार्च (हि.स.)। रामगढ़ शहर के बाजार समिति के पास से पुलिस ने सोमवार को एक अज्ञात युवक का
शव बरामद किया है। रामगढ़ थाना प्रभारी नवीन प्रकाश पांडे ने बताया कि सुबह स्कूल जाते समय कुछ लोगों ने बाजार समिति के पास सड़क के किनारे झाड़ियों में एक युवक की शव देखा। स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची औरजांच पड़ताल कर शव को सदर अस्पताल पोस्टमार्टम के लिएभेज दिया । शव की हालत को देखकर ऐसा लग रहा था कि उसकी मौत किसी दूसरे जगह पर हुई है। शव को यहां लाकर सड़क किनारे फेंका गया है। घटनास्थल के आसपास मृत युवक के चप्पल और सड़क के किनारे खून के धब्बे मिले हैं। ऐसा प्रतीत हो रहा है कि उसकी हत्या की गई है। युवक के पैर में चोट के निशान हैं। साथ ही उसपर पट्टियां भी लगी हुई हैं। मृतक की शिनाख्त के लिए पुलिस ने उसकी तस्वीर आसपास के इलाकों और विभिन्न थानों को भेजी है।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / अमितेश प्रकाश