आकाशीय बिजली की चपेट में आने से दो लोगों की मौत

 


लातेहार, 15 मई (हि.स.)।जिले में दो अलग-अलग स्थान पर हुए आकाशीय बिजली की घटना में दो लोगों की मौत हो गई। मृतकों में लातेहार सदर थाना क्षेत्र के रेहल गांव निवासी नरेंद्र उरांव (40) तथा मनिका थाना क्षेत्र के कुई गांव निवासी चंदन यादव (42) शामिल है।

आकाशीय बिजली की पहली घटना सदर थाना क्षेत्र के रेहल गांव में घटी। यहां शुक्रवार को अचानक जोरदार बारिश होने लगी थी। नरेंद्र उरांव अपने घर में ही बैठा हुआ था। इसी दौरान अचानक आकाशीय बिजली गिर गई और घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई।

वहीं , आकाशीय बिजली की दूसरी घटना मनिका थाना क्षेत्र के कुई गांव में घटी। यहां आकाशीय बिजली की चपेट में आने से चंदन यादव की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने के बाद थाना प्रभारी प्रभात दास घटनास्थल पर पहुंचे और जांच पड़ताल कर मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए लातेहार सदर अस्पताल भेज दिया।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / राजीव कुमार