झारखंड इस्पात में हुए हादसे में झुलसे दो मजदूरों की मौत

 


रामगढ़, 06 अप्रैल (हि.स.)। रामगढ़ थाना क्षेत्र के हेसला स्थित झारखंड इस्पात प्लांट में हुए हादसे में घायल दो मजदूरों की मौत हो गई। मृतकों में बोकारो जिले के महुआटांड़ निवासी अशोक बेदिया और रामगढ़ निवासी अखिल राय शामिल हैं। इसके अलावा पांच अन्य लोगों का इलाज रांची के देवकमल अस्पताल में चल रहा है।

उनकी हालत भी नाजुक बनी हुई है। दो अन्य मजदूरों का इलाज रामगढ़ के होप हॉस्पिटल में चल रहा है। समाचार लिखे जाने तक झारखंड इस्पात प्लांट के बाहर मजदूरों के परिजन धरना पर बैठे हुए हैं। वार्ता का कोई भी परिणाम स्पष्ट नहीं हो पाया है। धरना पर बैठे लोगों का कहना है कि जब तक मुआवजे की रकम पर सहमति नहीं बनती है, तब तक ना तो प्लांट में कोई काम शुरू होगा और ना ही धरना समाप्त होगा।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / अमितेश प्रकाश