ट्रेजरी घोटाले में उजागर होगा भाजपा का चेहरा : विनोद

 


रांची, 11 अप्रैल (हि.स.)। ट्रेज़री से अवैध निकासी के आरोपों को लेकर झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) केे केंद्रीय महासचिव विनोद कुमार पांडेय ने भाजपा के आरोपों को भ्रामक बताते हुए कहा कि इस मामले में सच्चाई सामने आने पर भाजपा नेताओं का चेहरा उजागर होगा। विनोद पांडेय ने शनिवार को प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए दावा किया कि ट्रेज़री से अवैध निकासी पहले भाजपा सरकार की देन है।

पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास के कार्यकाल में यह मामला बढ़ा, लेकिन तब किसी ने गंभीरता से जांच नहीं की। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने इस मामले में निष्पक्ष जांच के निर्देश दिया है। सरकार पूरी पारदर्शिता के साथ सच्चाई सामने लाने के लिए प्रतिबद्ध है।

उन्होंने कहा कि भाजपा बिना तथ्यों के आधार पर वर्तमान सरकार पर आरोप लगा रही है, जबकि राज्य सरकार इस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। पांडेय ने यह भी कहा कि वर्तमान सरकार जवाबदेही और पारदर्शिता के सिद्धांतों पर कार्य कर रही है और किसी भी प्रकार की अनियमितता को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। जांच एजेंसियां स्वतंत्र रूप से काम कर रही हैं और जरूरत पड़ने पर आगे की कार्रवाई भी की जाएगी।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / Manoj Kumar