स्पीकर से मिला प्रणामी ट्रस्ट का प्रतिनिधिमंडल

 


रांची, 11 अक्टूबर (हि.स.)।

प्रणामी ट्रस्ट के प्रतिनिधिमंडल ने ट्रस्ट के उपाध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद अग्रवाल के नेतृत्व में रविवार को झारखंड विधानसभा अध्यक्ष (स्पीकर) रबिंन्द्र नाथ महतो से उनके आवास पर मुलाकात की। इस दौरान प्रतिनिधिमंडल ने पुष्पगुच्छ देकर और शॉल ओढ़ाकर स्पीकर का सम्मान किया।

मुलाकात के दौरान प्रतिनिधिमंडल ने रांची के पुंदाग स्थित श्री राधा-कृष्ण प्रणामी मंदिर के धार्मिक एवं आध्यात्मिक महत्व की जानकारी दी। पदाधिकारियों ने बताया कि मंदिर श्रद्धालुओं की आस्था का प्रमुख केंद्र है, जहां पूजा-अर्चना, धार्मिक आयोजनों और आध्यात्मिक कार्यक्रमों के माध्यम से धर्म एवं संस्कृति के संरक्षण का कार्य किया जाता है।

प्रतिनिधिमंडल ने मंदिर के ऊपरी तल पर संचालित सद्गुरु कृपा अपना घर आश्रम में निराश्रित, दिव्यांग और जरूरतमंद लोगों के लिए चलाए जा रहे सेवा कार्यों से भी स्पीकर को अवगत कराया। बताया गया कि आश्रम में जरूरतमंद निराश्रितों को भोजन, चिकित्सा, देखभाल और आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराकर सम्मानजनक जीवन देने का प्रयास किया जाता है।

ट्रस्ट के प्रवक्ता सह मीडिया प्रभारी संजय सर्राफ ने बताया कि इस अवसर पर ट्रस्ट की ओर से विधानसभा अध्यक्ष को मंदिर एवं आश्रम में पधारने का सादर आमंत्रण दिया गया। उन्होंने आमंत्रण स्वीकार करते हुए वहां आने का आश्वासन दिया।

प्रतिनिधिमंडल में राजेंद्र प्रसाद अग्रवाल, संजय सर्राफ, अरविंद अग्रवाल, दीपेश निराला, पवन पोद्दार और उमाशंकर सिंह शामिल थे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / Manoj Kumar