पंडरा में ट्रक ने बाइक सवार युवक को कुचला, मौत

 




रांची, 18 जुलाई (हि.स.)। रांची के पंडरा थाना क्षेत्र में शनिवार को सड़क हादसे में बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई। हादसा मामा ढाबा के पास हुआ, जहां तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार युवक को अपनी चपेट में ले लिया। दुर्घटना इतनी भीषण थी कि युवक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना मिलते ही पंडरा थाना की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दिया।

पुलिस ने हादसे के बाद ट्रक और उसके चालक की तलाश शुरू कर दी है। मृत युवक की पहचान ठाकुरगांव निवासी अजय शाहदेव

(37) के रुप में की गई है। थाना प्रभारी ने बताया कि पुलिस पूरे मामले की जांच पड़ताल कर रही है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / विकाश कुमार पांडे