सुदिव्य कुमार सोनू के निधन पर रांची विश्वविद्यालय में शोक सभा, दी श्रद्धांजलि
रांची, 07 सितंबर (हि.स.)। रांची विश्वविद्यालय में सोमवार को दिवंगत मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। मौलाना आजाद सीनेट हॉल में आयोजित शोक सभा में कुलपति प्रो. सरोज शर्मा सहित विश्वविद्यालय परिवार के सदस्यों ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की और उनकी तस्वीर पर पुष्प अर्पित किए।
कुलपति प्रो. सरोज शर्मा ने कहा कि सुदिव्य कुमार सोनू के निधन से विश्वविद्यालय ने एक ऊर्जावान, कर्मठ और संवेदनशील व्यक्तित्व को आकस्मिक खो दिया है। यह राज्य और विश्वविद्यालय के लिए अपूरणीय क्षति है। उन्होंने कहा कि क्लस्टर सिस्टम के मुद्दे पर मंत्री ने विश्वविद्यालय की समस्याओं को सुनकर सार्थक पहल की थी।
उन्होंने रांची विश्वविद्यालय परिवार की ओर से शोक व्यक्त करते हुए कहा कि ईश्वर शोकाकुल परिवार और सभी संबंधित लोगों को इस दुख की घड़ी को सहने की शक्ति प्रदान करें।
शोक सभा में रजिस्ट्रार, डीएसडब्ल्यू, साइंस डीन, परीक्षा नियंत्रक, सीसीडीसी, एफए, एफओ, निदेशक सीवीएस, विभिन्न विभागों के विभागाध्यक्ष, संकायाध्यक्ष, शिक्षक और शिक्षकेत्तर कर्मचारी मौजूद रहे।
--------------
हिन्दुस्थान समाचार / Vinod Pathak