शहीद संस्मरण दिवस पर रांची पुलिस लाइन में बलिदान जवानों को दी गई श्रद्धांजलि
रांची, 21 अक्टूबर (हि.स.)। शहीद संस्मरण दिवस के अवसर पर बुधवार को रांची स्थित नवीन पुलिस केंद्र के शहीद स्मारक पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान पुलिस अधिकारियों एवं कर्मियों ने कर्तव्य निर्वहन के दौरान अपने प्राणों की आहुति देने वाले वीर शहीद पुलिसकर्मियों को पुष्पांजलि अर्पित कर नमन किया। साथ ही उनके अदम्य साहस, कर्तव्यनिष्ठा और सर्वोच्च बलिदान को याद किया।
कार्यक्रम के दौरान शहीद पुलिसकर्मियों के परिजनों को सम्मानित किया गया। इस दौरान उनकी समस्याओं और आवश्यकताओं की जानकारी ली गई और शहीद परिवारों के प्रति संवेदनशीलता जताते हुए उन्हें हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया गया।
इस अवसर पर सिटी एसपी पारस राणा, ग्रामीण एसपी गौरव गोस्वामी, ट्रैफिक एसपी राकेश सिंह सहित अन्य पुलिस पदाधिकारी, कर्मी और शहीद पुलिसकर्मियों के परिजन उपस्थित रहे।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / विकाश कुमार पांडे