सरहुल मिलन समारोह की सफलता पर संघ ने जताया आभार

 


रामगढ़, 08 अप्रैल (हि.स.)। सरहुल मिलन समारोह सह शोभायात्रा के सफल आयोजन पर आदिवासी छात्र संघ के प्रतिनिधिमंडल ने थाना प्रभारी सह इंस्पेक्टर नवीन प्रकाश पांडे से मिलकर आभार जताया।

इस दौरान प्रतिनिधिमंडल में शामिल सुनील मुंडा, प्रकाश करमाली, छोटेलाल करमाली, विजय कच्छप ने बुके दिया। साथ ही कार्यक्रम के दौरान विधि व्यवस्था बनाए रखने के लिए आभार जताया। आदिवासी छात्र संघ के पदाधिकारी युवा सम्राट रामगढ़, श्री राम सेना, रामगढ़ युवा जागरूक संघ, श्री रामनवमी पूजा महासमिति, अखिल भारतीय अनुसूचित जाति उत्थान परिषद, मुस्लिम समाज के प्रति भी आभार जताया।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / अमितेश प्रकाश