मुहर्रम जुलूस को लेकर रांची के ट्रैफिक में बदलाव, कई जगहों पर सामान्य वाहनों की आवाजाही पर रोक

 


रांची, 25 जून (हि.स.)। मुहर्रम पर निकलने वाले जुलूस के कारण 27 जून को रांची शहर में ट्रैफिक व्यवस्था में बदलाव किया गया है। इस दिन सुबह 10 बजे से जुलूस समाप्त होने तक कई प्रमुख मार्गों पर निजी एवं यात्री वाहनों के परिचालन पर रोक रहेगी। अपर बाजार, महावीर मंदिर चौक, शहीद चौक, अल्बर्ट एक्का चौक, सरजना चौक, मेन रोड और राजेंद्र चौक की ओर जाने वाले कई मार्गों पर सामान्य वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित रहेगा।

इन मार्गों में सड़क पर रहेगा बदलाव

-किशोरी यादव चौक से अपर बाजार महावीर मंदिर चौक होकर शहीद चौक के तरफ सामान्य वाहनों का परिचालन बंद रहेगा।

-शहीद चौक से अपर बाजार महावीर मंदिर चौक की तरफ सामान्य वाहनों का परिचालन बंद रहेगा।

-सुभाष चौक से अपर बाजार, महावीर मंदिर की तरफ सामान्य वाहनों का परिचालन वर्जित रहेगा।

-कचहरी चौक से शहीद चौक अल्बर्ट एक्का चौक आने वाले मार्ग में सामान्य वाहनों का परिचालन वर्जित रहेगा।

-चडरी तलाब से अल्बर्ट एक्का चौक की तरफ आने वाले सामान्य वाहनों का परिचालन वर्जित रहेगा।

-प्लाजा चौक से अल्बर्ट एक्का चौक आने वाले मार्ग में सामान्य वाहनों का परिचालन वर्जित रहेगा।

-पुरुलिया रोड से सर्जना चौक आने वाले मार्ग में सामान्य वाहनों का परिचालन वर्जित रहेगा।

-एसएन गागुंली रोड/विष्णु गली/बुद्यिया गली एवं राधेश्याम गली से मेन रोड आने वाली सामान्य वाहनों का परिचालन बंद रहेगा।

-सुजाता चौक से मेन रोड की तरफ आने वाले सामान्य वाहनों का परिचालन वर्जित रहेगा।

-वूल हाउस के पास से मेन रोड की तरफ आने वाले सामान्य वाहनों का परिचालन वर्जित रहेगा।

-कर्बला चौक से रतन पीपी चौक आने वाले सामान्य वाहनों का परिचालन वर्जित रहेगा।

-कडरू से रेडिसन ब्लू होटल होकर मेन रोड आने वाले सामान्य वाहनों का परिचालन वर्जित रहेगा।

-कमांडेंट आवास मोड़ से राजेंद्र चौक आने वाले सामान्य वाहनों का परिचालन बंद रहेगा।

-मेकॉन चौक से राजेंद्र चौक आने वाले सामान्य वाहनों का परिचालन वर्जित रहेगा।

-तुलसी चौक से अंबेडकर चौक आने वाले सामान्य वाहनों का परिचालन वर्जित रहेगा। रांची शहर के अन्य मार्गों में भी मुहर्रम जुलूस के अवसर पर यातायात व्यवस्था को देखते हुए आवश्यकतानुसार डायर्वट किया जा सकता है।

रांची के ट्रैफिक एसपी राकेश सिंह ने गुरुवार को बताया कि जुलूस के दौरान एंबुलेंस और अन्य आवश्यक सेवाओं को रूट प्रदान किया जाएगा। ट्रैफिक एसपी ने आम लोगों से अपील की है कि वे एंबुलेंस को लेकर उन्हें फोन कर मदद ले सकते हैं।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / विकाश कुमार पांडे