समिति ने देवघर महापौर रवि राउत का किया स्वागत
देवघर, 06 अप्रैल (हि.स.)। सामाजिक गतिविधियों के तहत तिलक सेवा समिति की ओर से एक विशेष स्वागत समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में नगर निगम के महापौर रवि राउत और बचपन प्ले स्कूल की निदेशक रूपा श्री का भव्य स्वागत किया गया।
यह आयोजन देवघर स्थित बचपन प्ले स्कूल परिसर में तिलक सेवा समिति की ओर से आयोजित किया गया, जिसमें समिति के सदस्यों और स्थानीय लोगों ने अतिथियों का फूल-माला पहनाकर जोरदार अभिनंदन किया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित महापौर रवि राउत ने कहा कि इस प्रकार के सामाजिक आयोजन समाज को एकजुट करने के साथ-साथ शहर के समग्र विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने समिति की ओर से आयोजित सम्मान समारोह के लिए आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे शहर के विकास के लिए पूरी तरह वचनबद्ध हैं और बुद्धिजीवियों के मार्गदर्शन से विकास कार्यों को आगे बढ़ाया जाएगा।
इस अवसर पर शहर के विकास, शिक्षा और सामाजिक कार्यों को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।
कार्यक्रम में हरेकृष्ण राय, सेवा निवृत्त प्रधान जिला जज चंद्रशेखर पांडे, बिपुल कुमार मिश्र, डॉ विक्रम कुमार, बलदेव यादव सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / Anup Kumar Roy