ब्राउन शुगर के साथ तीन युवक गिरफ्तार

 


दुमका, 06 जुलाई (हि.स.)। जिले के हंसडीहा थाना पुलिस ने मादक पदार्थ के खिलाफ अभियान चलाते हुए प्लस टू हाई स्कूल, हंसडीहा स्टेडियम परिसर से ब्राउन शुगर के साथ तीन युवकों को गिरफ्तार कर जेल दिया। पुलिस ने तस्कर के पास से कुल 9.72 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद किया है।

गिरफ्तार आरोपितों को पुलिस न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।

पुलिस के अनुसार शनिवार को पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि प्लस टू हाई स्कूल हंसडीहा स्टेडियम परिसर में कुछ युवक ब्राउन शुगर की खरीद-बिक्री और सेवन कर रहे हैं। सूचना के बाद एसडीपीओ, जरमुंडी नवल किशोर सिंह के नेतृत्व में छापेमारी दल का गठन किया गया।

छापेमारी के दौरान पुलिस टीम जब स्टेडियम परिसर पहुंची तो एक कमरे में बैठे तीन युवक पुलिस वाहन को देखकर भागने लगे। पुलिस बल ने पीछा कर तीनों युवकों को धर दबोचने में सफल रही। तलाशी पर युवकों पास से ब्राउन शुगर जैसा मादक पदार्थ बरामद हुआ। गिरफ्तार युवकों की पहचान दुमका नगर थाना क्षेत्र के दुधानी निवासी शहादत शेख (19), मो बसीर (19) और आर्यन शेख (19) के रूप में हुई है।

पुलिस के अनुसार शहादत शेख के पास से 5.46 ग्राम, मो बसीर के पास से 2.78 ग्राम और आर्यन शेख के पास से 1.48 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद की गई। पुलिस पदाधिकारी की उपस्थिति में मादक पदार्थ का वजन कर विधिवत जब्ती सूची तैयार की गई। हंसडीहा थाना पुलिस मामले में एनडीपीएस एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज कर तीनों आरोपितों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। पुलिस को यह सफलता थाना प्रभारी अजित कुमार यादव के नेतृत्व में मिली।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / नीरज कुमार