चोरी की स्कूटी के साथ तीन गिरफ्तार

 




रांची, 27 मार्च (हि.स.)। रांची के जगरनाथपुर थाना पुलिस ने चोरी की स्कूटी के साथ तीन आरोपितों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपितों में हर्ष कुमार, प्रतीक कुमार और शिवम कुमार शामिल है। इनके पास से चोरी की गयी स्कूटी, घटना में इस्तेमाल स्कूटी और चोरी की गयी मोबाईल फोन बरामद की गयी है।

जगरनाथपुर थाना प्रभारी दिग्विजय सिंह ने शुक्रवार को बताया कि गत 22 मार्च को की रात तपुदाना के हुलहुंडू निवासी निशांत एक्का अपनी स्कूटी से सतरंजी बाजार से लोवाडीह नामकुम अपने रिश्तेदार से मिलने के लिए जा रहा थे।

उसी क्रम में निफ्ट कॉलेज और मौलाना अब्दुल कलाम चौक के बीच इन्हें अचानक सिर में चक्कर आने लगा जिस कारण ये अपनी स्कूटी को खड़ा कर वही सड़क के किनारे बैठ गये। इनके आंख के आगे अंधेरा छा गया। करीब दो घंटा बाद इन्हें वहीं मौजूद स्थानीय लोगों के जरिये उठाया गया। तब वह देखे कि इनकी स्कूटी गायब है और पॉकेट में रखे इनका मोबाईल भी गायब है। इसके बाद वहां मौजूद लोगों से पूछताछ करने पर उनलोगों के जरिये बताया गया कि तीन अज्ञात लड़के थे जिनके पास भी एक स्कूटी थी।

उन्होंने बताया कि इस संबंध में जगरनाथपुर थाना में मामला दर्ज कर अनुसंधान प्रारंभ किया गया। तकनीकी अनुसंधान और गुप्त सूचना के आधार पर मामले के अनुसंधान के क्रम में घटना में शामिल तीनों आरोपितों को चोरी की गयी स्कूटी एवं माबाईल फोन के साथ गिरफ्तार किया गया।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / विकाश कुमार पांडे