सांसद सांस्कृतिक महोत्सव सह स्वदेशी मेला में हजारों लोगों ने किया भ्रमण
रांची, 02 मई (हि.स.)। आड्रे हाउस में तीन दिवसीय सांसद सांस्कृतिक महोत्सव सह स्वदेशी मेला के दूसरे दिन शनिवार को हजारों लोगों ने स्वदेशी मेला का भ्रमण किया।
लोगों ने मेले में महिलाओं की ओर से निर्मित पापड़, खजला, बड़ी, मंगोड़ी, विभिन्न प्रकार के अचार, ब्लैक राइस, रेड राइस, एनर्जी चॉकलेट मडुवा के लड्डू ,रागी की कुकीज, चॉकलेट सहित कई और उत्पाद की खरीदारी की । इसके अलावा हर्बल मसाला, घरेलू दवा, मेटल की तस्वीर, जूट बैग,उन से बने हैंडमेड फ्लावर, लिपिन आर्ट, ब्लू कार्ड पेंटिंग की तस्वीर को भी लोग खरीदते दिखे।
साथ ही पारंपरिक मोटे अनाज से बने व्यंजन और उनके उत्पादों की बिक्री हुई। मोटे अनाज से बने मड़वा समोसा, मड़वा चोप, निमकी, भुजिया चॉकलेट ,बिस्किट जैसे खाद्य पदार्थ लोगों ने मेला में चखा और उसका आनंद उठाते हुए खरीददारी की।
इसी के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कटॉउत सेटअप पर लोगों ने खूब तस्वीर खिंचवाई।
मौके पर संजय सेठ ने कहा कि झारखंड की संस्कृति, पहचान, विविधता, परंपरा, लोक कला साथ ही यहां के लोक नृत्य संगीत को एक ही छत के नीचे कला संस्कृति के माध्यम से उनका संरक्षण और संवर्धन के लिए स्थानीय कलाकारों को प्रोत्साहित करने का वृहद अलौकिक, सुंदर कार्य सांसद सांस्कृतिक महोत्सव स्वदेशी मेला के माध्यम से किया गया है, जो हमारे स्वदेशी कला संस्कृति और आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को साकार करने का एक सशक्त माध्यम भी है ।
आड्रे हाउस में ही लगायी गई प्रदर्शनी
ऑपरेशन सिंदूर पर रांची के बच्चों की ओर से बनाई गई पेंटिंग की भी प्रदर्शनी लगाई गई । बच्चों ने ऑपरेशन सिंदूर की शौर्यगाथा को कैनवास पर उतारने का कार्य किया है। मेले में सांस्कृतिक कार्यक्रम के तहत कई स्कूलों के बच्चों ने रंगारंग प्रस्तुति दी, जिसमें राधा कृष्ण लीला, आसाम फॉग डांस, संबलपुरी डांस, गुजराती डांस सहित अन्य प्रकार की प्रस्तुति दी गई।
वहीं सुबह में डीएवी हेहल, गांधी नगर सहित कई अन्य स्कूल के बच्चों ने ओम नमः शिवाय से प्रारंभ कई नाट्य नृत्य और संगीत की प्रस्तुति दी गई। लोगों ने बच्चों की ओर से दिये जा रहे सांस्कृतिक कार्यक्रम की सराहना की। शाम से लेकर देर रात तक बजे तक उभरते कलाकारों की ओर से हजारों बच्चों की उपस्थिति में कलाकारों ने बॉम्बे के नाथ आराधना, सरायकेला, कोलकाता ,आसाम की टीम ने एसएन , छउ नृत्य, पाइका, शास्त्रीय प्रस्तुतियां, वंदे मातरम पर विशेष प्रस्तुतियां, लघु नाटिका सहित सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं।
वहीं संगीत नाट्य एकेडमी की अध्यक्ष संध्या पुरेचा भी कार्यक्रम में शामिल हुईं। मौके पर उनका अभिनंदन किया गया। इसी के साथ ही सांस्कृतिक मंच पर राकेश सिन्हा, पूर्व राज्य सभा सांसद सुनील वर्णवाल, सीओ आयुष्मान भारत सरकार अमित कुमार, प्रदेश मंत्री भाजपा का भी अभिनंदन किया गया।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / विकाश कुमार पांडे