हजारीबाग में मां गायत्री की प्राण प्रतिष्ठा, उमड़े श्रद्धालु
हजारीबाग, 14 अक्टूबर (हि.स.)। बाबूगांव कोर्रा स्थित मां गायत्री प्रमंडल पीठ में बुधवार को तीन दिवसीय प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव बेहद आध्यात्म उत्साह के साथ संपन्न हुआ। इस दौरान मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी और जय मां गायत्री के जयकारे गूंजते रहे। महोत्सव की शुरुआत भव्य शोभायात्रा से हुई। इसमें उपमहापौर अविनाश यादव सहित लगभग 1000 से 1500 श्रद्धालु शामिल हुए। शोभायात्रा का विभिन्न स्थानों पर पुष्पवर्षा कर स्वागत किया गया।
इस अवसर पर सांसद मनीष जायसवाल ने कोर्रा प्रमंडल पीठ का उद्घाटन किया। उन्होंने मां गायत्री मंदिर को आस्था और संस्कृति से जुड़ी महत्वपूर्ण पहल बताया। इस दौरान वार्ड पार्षद अनीता देवी, समाजसेवी प्रकाश गुप्ता और अन्य श्रद्धालु उपस्थित रहे।
महोत्सव में शांतिकुंज, हरिद्वार से आए प्रतिनिधियों सच्चिदानंद सिंह, नरेंद्र विद्यार्थी, नकुल प्रसाद, मिथिलेश विद्यार्थी, मंटू कुमार, शिबू चौधरी और सनी कुमार सहित हजारीबाग शक्तिपीठ के मनोज कुमार एवं मिथिलेश वर्मा ने विधिवत प्राण प्रतिष्ठा और पंचकुंडीय यज्ञ संपन्न कराया।
श्रद्धालुओं ने यज्ञ में आहुति देकर सुख-समृद्धि की कामना की।
महोत्सव का समापन तीन दिवसीय प्रवचन श्रृंखला और दीप यज्ञ के साथ हुआ। दीप यज्ञ में मंदिर परिसर दीपों की रोशनी से जगमगा उठा। आयोजन में जयंत किशोर गुप्ता, सुबोध साहू, बिपिन कुमार, अमित कुमार, विकास जायसवाल, राजेश जायसवाल, समीर कुमार और मोहित कुमार गुप्ता ने सहयोग किया। अनुष्ठान में बडी संख्या में श्रद्धालू सहित अन्य लोग मौजूद थे।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / Manoj Kumar