चोरों ने घर की खिड़की तोड़कर उड़ाए लाखों के जेवर और नगदी

 




रामगढ़, 13 नवंबर (हि.स.)। रामगढ़ थाना क्षेत्र के कैथा गांव में चोरों ने एक घर से लाखों रुपए के संपत्ति चुरा ली। इस मामले में घर के मालिक देवलाल महतो ने शुक्रवार को रामगढ़ थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है।

उन्होंने बताया कि 12 नवंबर की रात जब उनके घर के सभी लोग सोए थे, इसी बीच घर के पीछे के खिड़की तोड़कर चोर अंदर घुसे। चोरों ने लाखों रुपए के जेवर के साथ-साथ 1.20 लाख रुपए नगद भी उड़ा लिए।

उन्होंने बताया कि जब घर के लोगों की नींद सुबह खुली तो कमरे में सामान बिखरा देख अवाक रह गए। जब घर की तलाशी ली तो पता चला कि एक मंगलसूत्र, सोने का चेन, झुमका, पायल, कंगन, चांदी की चूड़ी गायब थी।

उन्होंने अज्ञात चोरों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। इधर, रामगढ़ थाना प्रभारी गजेंद्र कुमार पांडे ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही जांच शुरू कर दी गई है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / अमितेश प्रकाश