कॉपर वायर काट रहा युवक गिरफ्तार
रामगढ़, 09 अगस्त (हि.स.)। शहर की गलियों में तांबे के तार की चोरी करने वाले आरोपित को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। रामगढ़ थाना प्रभारी नवीन प्रकाश पांडे ने बताया कि कुम्हार टोली का रहने वाला कृष कुमार को गिरफ्तार करने में पुलिस ने सफलता हासिल की है। रामगढ़ शहर के कई मुहल्लों में कॉपर वायर की चोरी की वारदात को इसने अंजाम दिया था। वह अपनी मां आरती देवी के साथ कुम्हार टोली में किराए पर रहता है। चोरी की इस वारदात में परिवार के सभी सदस्यों की संलिप्तता भी उजागर हुई है।
थाना प्रभारी ने बताया कि कृष कुमार खुद को मानसिक तौर पर विक्षिप्त बताता है। लेकिन वह ऐसा सिर्फ पुलिस की आंखों में धूल झोंकने के लिए कहता है। उसका असली काम चोरी करना है। कई जगह सीसीटीवी कैमरे में वह तार काटते हुए कैद भी हुआ है। इससे पहले भी चोरी की वारदात में उसकी संलिप्तता सामने आई थी। यहां तक कि वह एक अंधे युवक के साथ मिलकर भी कई घरों में चोरी की वारदात को अंजाम दे चुका है। उसके खिलाफ रामगढ़ थाने में मामला दर्ज किया गया है।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / अमितेश प्रकाश