छावनी परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष ने पेयजल संकट के लिए बोरिंग की मांगी अनुमति

 


रामगढ़, 06 जून (हि.स.)। रामगढ़ छावनी परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष सरदार अनमोल सिंह ने शनिवार को छावनी परिषद के मुख्य अधिशासी अधिकारी को पत्र लिखा है। पत्र में कहा है कि छावनी परिषद क्षेत्र में बढ़ती गर्मी के कारण पानी की समस्या बढ़ गई है। क्षेत्र के कई हिस्सों में सरकारी जलापूर्ति नहीं हो पाती है, जिसके कारण क्षेत्र की जनता को पानी की कमी का सामना करना पड़ रहा है।

उन्होंने कहा कि पिछले कुछ दिनों से बोरिंग की अनुमति नहीं दिए जाने के कारण क्षेत्र में परेशानी बढ़ गई है। उन्होंने सीईओ से आग्रह करते हुए बोरिंग की अनुमति दी जाने की मांग की है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / अमितेश प्रकाश