बिहार के मजदूर के रूप में हुई अज्ञात मृतक की पहचान
रामगढ़, 30 मार्च (हि.स.)। शहर के बाजार समिति के पास सोमवार की सुबह में एक अज्ञात युवक का शव बरामद किया गय था। वहीं मृतक की पहचान बिहार के मजदूर के रूप में की गई है।
इस संबंध में रामगढ़ थाना प्रभारी नवीन प्रकाश पांडे ने बताया कि बाजार समिति के पास सड़क के किनारे झाड़ियों में एक युवक का शव देखा गया था।
मृतक की शिनाख्त बिहार राज्य के वैशाली जिला अंतर्गत कटहारा ओपी के कविलपुरा गांव निवासी सुनील महतो के रूप में हुई है। उसकी तस्वीर देखकर कुजू ओपी क्षेत्र के रहने वाले अमरजीत कुमार सिंह ने उसकी पहचान की। उन्होंने पुलिस को बताया कि लगभग 06 महीने पहले तक सुनील महतो उनकी बर्फ फैक्ट्री में काम करता था। इसके बाद उसने मृतक लेथ मशीन में काम करने लगा। वह अक्सर शराब के नशे में रहता था। उन्होंने बताया कि मृतक के परिजनों को और रिश्तेदारों को सूचना दे दी गई है। मंगलवार को मृतक के परिजन पहुंच जाएंगे।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / अमितेश प्रकाश