दक्षिण भारत की शैक्षणिक भ्रमण कर लौटी रांची विश्वविद्यालय के भूगोल विभाग की टीम

 




रांची, 10 अप्रैल (हि.स.)। दक्षिण भारत का शैक्षणिक भ्रमण कर रांची विश्वविद्यालय के भूगोल विभाग की टीम शुक्रवार को वापस लौटी। भूगोल विभाग के 81 विधार्थियों ने 12 दिनों तक भौतिक सर्वेक्षण के अन्तर्गत दक्षिण भारत का भौगोलिक भ्रमण किया।

टीम ने 30 मार्च से 10 अप्रैल तक भौगोलिक भ्रमण किया। इनमें एर्नाकुलम , मुनार स्थित केरला फार्म, स्पाइस गार्डन, टाटा टी म्यूजियम, यूको पाॅईंट कुंडाला लेक, बोटाॅनिकल गार्डन, रामेश्वरम स्थित पमबन ब्रिज, ज्योतिर्लिंग, विभीषण मंदिर, धनुष कोटी, राम सेतु, कलाम हाउस, कन्याकुमारी स्थित सनराईज, विवेकानंद राॅक, कन्याकुमारी मन्दिर, कैथोलिक चर्च, सनसेट, कन्याकुमारी स्टेशन, पोवार बैक वाटर बोटिंग, कोबलम सी बीच, त्रिवेन्द्रम स्थित पद्मनाभ स्वामी मंदिर, केरला जू सहित अन्य शामिल है।

विधार्थियों की टीम को लेकर हेरिटेज इंडिया के निदेशक मनोज सिंह विश्वविद्यालय भूगोल विभाग के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ ज्ञानेन्द्र कुमार सिंह, डॉ राजेश कुमार लाल, डॉ हेमलाल कुमार मेहता एवं शंकर राम गए थे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / विकाश कुमार पांडे