कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष ने प्रमंडल और लोकसभा के प्रभारियों में बांटी जिम्मेवारी

 


रांची, 06 मई (हि.स.)। प्रदेश कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी ( एआईसीसी) की ओर से अधिसूचित प्रदेश कांग्रेस कमिटी के पदाधिकारियों और समितियों में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियों का आवंटन किया है।

कमलेश ने प्रदेश उपाध्यक्ष मंजूर अंसारी - प्रभारी राजमहल लोकसभा क्षेत्र, सुल्तान अहमद खान - प्रभारी दुमका लोकसभा क्षेत्र, गुंजन सिंह- प्रभारी गोड्डा लोकसभा क्षेत्र, भीम कुमार - प्रभारी चतरा लोकसभा क्षेत्र, मणिशंकर - प्रभारी कोडरमा लोकसभा क्षेत्र की जिम्मेदारी दी गई है।

वहीं प्रदीप तुलस्यान - प्रभारी गिरिडीह लोकसभा क्षेत्र, कुमार जयमंगल - प्रभारी धनबाद लोकसभा क्षेत्र, नमन बिक्सल कोंगाड़ी - प्रभारी रांची लोकसभा क्षेत्र, सतीश पॉल मुंजनी - प्रभारी जमशेदपुर लोकसभा क्षेत्र, कालीचरण मुंडा - प्रभारी सिंहभूम लोकसभा क्षेत्र का जिम्मा दिया गया है। इसकेेअलावा डॉ राजेश गुप्ता छोटू - प्रभारी खूंटी लोकसभा क्षेत्र, अशोक चौधरी - प्रभारी लोहरदगा लोकसभा क्षेत्र, सुरेश बैठा - प्रभारी पलामू लोकसभा क्षेत्र, राजेश कच्छप- प्रभारी हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र, अभिलाष साहू - प्रभारी विभाग एवं प्रकोष्ठ, दयामनी बारला - प्रभारी विभाग एवं प्रकोष्ठ की जिम्मेदारी दी है। यह जानकारी प्रदेश मीडिया चेयरमैन सतीश पॉल मुंजनी ने बुधवार को प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी।

बंधु को दक्षिणीछोटानागपुर प्रमंडल की जिम्मेदारी

प्रदेश अध्यक्ष ने निर्देश दिया है कि उक्त उपाध्यक्ष आगामी लोकसभा और विधानसभा चुनाव तक पूरे वर्ष कांग्रेस पार्टी के कार्यक्रमों एवं अभियानों की योजना बनायेंगे और उन्हें सभी स्तरों (अर्थात लोकसभा स्तर से लेकर गांव,नगरपालिका वार्ड स्तर तक) पर क्रियान्वित करेंगे।

यह कार्य संबंधित विधानसभा क्षेत्रों के प्रभारी, जिला कांग्रेस कमिटी के अध्यक्षों और डीसीसी उपाध्यक्षों के साथ समन्वय से किया जाएगा।

झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी और जिला कांग्रेस कमिटी के उपाध्यक्षों को संबंधित प्रभाग की जेपीसीसी कैंपेन कमेटी की ओर से उन मुद्दों एवं एजेंडों पर मार्गदर्शन दिया जाएगा, जिन पर अभियान चलाया जाना है।

प्रदेश कांग्रेस कमिटी के सदस्य समाज के सभी वर्गों के बीच कांग्रेस पार्टी की पहुंच के विस्तार में सहयोग करेंगे और राज्यभर में, सामान्य रूप से और विशेष रूप से उनके नाम के समक्ष उल्लेखित प्रभागों में अभियानों की योजना बनाएंगे। यह कार्य झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी और जिला कांग्रेस कमिटी के उपाध्यक्षों एवं संबंधित प्रभाग के वरिष्ठ नेताओं के साथ निकट समन्वय से किया जाएगा। इसमें बंधु तिर्की - दक्षिणी छोटानागपुर प्रमंडल, शहजादा अनवर - संथाल परगना प्रमंडल, केएन त्रिपाठी - पलामू प्रमंडल, संजय लाल पासवान - कोल्हान प्रमंडल, अंबा प्रसाद - उत्तरी छोटानागपुर प्रमंडल को जिम्मेदारी सौंपा गया है।

कमलेश ने एसआईआर प्रक्रियाओं की निकटता से निगरानी के लिए प्रमण्डलवार जिम्मेदारी सौंपी है, जिसमें डॉ प्रदीप कुमार बलमुचू - संथाल परगना प्रमण्डल, सुखदेव भगत -कोल्हान प्रमंडल, डॉ अजय कुमार - उत्तरी छोटानागपुर प्रमण्डल, डॉ रामेश्वर उरांव - पलामू प्रमंडल, राजेश ठाकुर - दक्षिणी छोटानागपुर प्रमंडल शामिल हैं।

एसआईआर के प्रभावी प्रबंधन के लिए पीसीसी एवं डीसीसी के उपाध्यक्षों को एसआईआर समिति के सदस्यों द्वारा मार्गदर्शन दिया जाएगा।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / Vinod Pathak