प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर प्रदेश भाजपा ने आयोजित किए कई कार्यक्रम, कार्यकर्ताओं ने जलाया आशीर्वाद का दीया

 




रांची, 17 सितंबर (हि.स.)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन को यादगार और ऐतिहासिक रूप से मनाने के लिए गुरुवार को प्रदेश भाजपा की ओर से पूरे राज्य में कई कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस को एक उत्सव के रूप में मनाया गया।

इस अवसर पर राज्य के लाखों घरों में आशीर्वाद का दीया प्रज्वलित हुआ और सभी ने नरेंद्र मोदी के दीर्घायु जीवन की कामना की।

इस दौरान राज्य भर के मठ, मंदिर, घरों, कार्यालयों और प्रतिष्ठानों में भाजपा के कार्यकर्ता आम जनता के साथ मिलकर आर्शीवाद का दीया' जलाकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु जीवन की कामना की।

वहीं कार्यक्रम के तहत पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने अपने आवास के अलावा रांची पश्चिमी जिला अंतर्गत कुच्चू मंडल के दुर्गा मंदिर में, नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने अपने आवास और संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह के साथ रांची महानगर स्थित अल्बर्ट एक्का चौक पर एवं राष्ट्रीय मंत्री प्रदीप वर्मा ने सरला बिरला विवि में आयोजित दीपोत्सव में शामिल हुए।

अल्बर्ट एक्का चौक पर जलाये गए 21 हजार दीये

साथ ही पार्टी के हर बूथ और गांव एवं शहरों में लाभार्थियों ने भी घरों के आंगन और सार्वजनिक स्थलों पर दीप जलाए।

इधर, रांची महानगर के अल्बर्ट एक्का चौक पर 21 हजार दीये जलाये गए। साथ ही पूरी के सैंड आर्ट के अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त कलाकारों के द्वारा रांची के अल्बर्ट एक्का चौक पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर अपनी कला से बालू से प्रधानमंत्री की तस्वीर बना कर उन्हें आशीर्वाद दिया।

वहीं रांची महानगर के अल्बर्ट एक्का चौक, जेल मोड़, रातू फ्लाई ओवरब्रिज, लाइट हाउस जगनाथपुर, रांची पश्चिमी जिला के कुजू स्थित दुर्गा मंदिर, कोडरमा के आरपीआई ग्लोबल स्कूल, धनबाद के राम मंदिर चिटाही धाम सहित पूरे राज्य में दीपोत्सव का कार्यक्रम का आयोजित किया गया। इसे लेकर भाजपा प्रदेश कार्यालय को भी भव्य तरीके से सजाया गया।

इस अवसर पर झारखंड़ प्रदेश कार्यालय सहित पूरे राज्य में युवा मोर्चा ने रक्तदान शिविर का आयोजन किया। प्रदेश कार्यालय में ऑर्किड ब्लड सेंटर के माध्यम से आयोजित रक्तदान शिविर में प्रदेश उपाध्यक्ष भानुप्रताप शाही और महामंत्री अमर कुमार बाउरी सहित पार्टी के सैकड़ों युवा कार्यकर्ताओं ने 50 यूनिट रक्तदान किया।

भाजपा प्रदेश कार्यालय और महिलौंग स्थित सरला बिरला यूनिवर्सिटी में प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर आयोजित ‘सेवा संकल्प अभियान कार्यक्रम में

प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने कहा कि हम सभी के लिए गर्व का क्षण है कि हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन है। पार्टी के कार्यकर्ता इस दिवस को यादगार और ऐतिहासिक बनाने के लिए प्रदेश भर में कई कार्यक्रमों का आयोजन कर रहे हैं।

साहू ने कार्यक्रम की सफलता पर झारखंड की जनता और कार्यकर्ताओं के प्रति आभार व्यक्त किया।

उन्होंने कहा कि आशीर्वाद का दीया’ जनभागीदारी का उत्सव बन गया। मोदी के प्रति लोगों में अपार स्नेह दिखा। जनता ने नरेंद्र मोदी को अपना आशीर्वाद दिया।

भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ झारखंड की जनता ने पूरे उत्साह के साथ इसमें सहभागिता कर इसे यादगार बना दिया।

प्रधानमंत्री की दूरदर्शी नेतृत्व से देश

ऊंचाइयों को छू रहा : बाबूलाल

नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने कहा कि प्रधानमंत्री की दूरदर्शी नेतृत्व में भारत विकास, आत्मनिर्भरता और सशक्तिकरण की नई ऊंचाइयों को छू रहा है। उनके नेतृत्व में ‘विकसित भारत’ का संकल्प निरंतर साकार हो रहा है।

प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह ने कहा कि राज्यन के लाखों लोगों ने प्रधानमंत्री के जन्मंदिन पर आशीर्वाद का दीया अपने-अपने घरों में जलाकर उन्हेंर आशीर्वाद दिया।

प्रधानमंत्री को बधाई देनेवालों में

पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास, अर्जुन मुंडा, चम्पाई सोरेन, मधु कोड़ा, राष्ट्रीय मंत्री डॉ प्रदीप कुमार वर्मा, केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी, संजय सेठ, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश, रवींद्र कुमार राय, दिनेशानंद गोस्वामी, यदुनाथ पांडेय सहित अन्य के नाम शामिल हैं।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / Vinod Pathak