प्लास्टिक हटाने को लेकर रोटरी क्लब ने किया कार्यशाला आयोजित

 


रामगढ़, 15 जुलाई (हि.स.)। रोटरी क्लब की ओर से सेवा पखवाड़े के तहत आम जनों को जागरूकता करने के लिए बुधवार को प्लास्टिक हटाओ, पर्यावरण बचाओ विषय पर कार्यशाला आयोजित की गई।

कार्यक्रम के दौरान रोटेरियन सुरेश पी अग्रवाल, संजीव सिंह संजू एवं कमलेश्वर सिंह ने कहा कि प्लास्टिक का प्रयोग मानव स्वास्थ्य पर खतरा है। साथ ही साथ पर्यावरण पर भी असर पड़ रहा है। देशभर में सिंगल यूज प्लास्टिक पर बैन लगाया गया है। पॉलिथीन का बिल्कुल उपयोग ना किया जाए, इसमें सब की भलाई है। उन्होंने कहा कि प्लास्टिक हटाओ अभियान से ही पृथ्वी के भविष्य काे बचाया जा सकता है।

अध्यक्ष राजेश कुमार मोदी और सचिव आशीष दास ने संयुक्त बयान में कहा कि पर्यावरण संरक्षण दुनिया के लिए एक ज्वलंत समस्या है। हम सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग कम करें जिससे हमारा पर्यावरण संतुलित रहे। कार्यक्रम में रोटेरियन अमरेश गणक, सुरेश बौंदिया, संजय अग्रवाल मथुरा वाले, विजय अग्रवाल, विजय पोद्दार, संजय शर्मा, राहुल जैन, संजय जैन शामिल थे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / अमितेश प्रकाश