द प्रेस क्लब चतरा की बैठक, सदस्यता अभियान चलाने का निर्णय
चतरा, 04 अक्टूबर (हि.स.)। जिला मुख्यालय में जलछाजन परिसर स्थित कार्यालय में रविवार को द प्रेस क्लब चतरा की बैठक हुई। अध्यक्षता क्लब के अध्यक्ष विपिन कुमार सिंह व संचालन सचिव जीतेंद्र तिवारी ने किया। बैठक में क्लब की सांगठनिक मजबूती, सदस्यता अभियान चलाने सहित विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया।
बैठक में इलाजरत पत्रकार मो तसलीम और संदीप अग्रवाल के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की गई। वक्ताओं ने कहा कि पत्रकार साथियों के सुख-दुख में द प्रेस क्लब सदैव मजबूती से खड़ा है। पत्रकारों के हक और अधिकार की लड़ाई में क्लब के सभी सदस्य एकजुट होकर साथ देंगे।
इसके बाद बैठक में क्लब के लिए वार्षिक सदस्यता अभियान चलाने का निर्णय लिया गया। बैठक में नियमित रूप से प्रत्येक माह मासिक बैठक आयोजित करने का भी निर्णय लिया गया। बैठक में वरिष्ठ पत्रकार नौशाद आलम, चंद्रेश शर्मा, प्रवीण रस्तोगी, सूर्यकांत कमल, परमानंद आर्य, अभिमन्यु सिंह, जितेंद्र कुमार, सोनू कुमार, अभिमन्यु यादव, रवि कुमार, गौतम सिंह, रूपेश कुमार, प्राज्जवल, संतन दांगी सहित अन्य कई पत्रकार उपस्थित थे।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / जितेन्द्र तिवारी