मारवाड़ी समाज ने किया नामित सदस्य का अभिनंदन

 


रामगढ़, 02 नवंबर (हि.स.)। रामगढ़ छावनी परिषद में नामित सदस्य बनाए जाने पर सरदार अनमोल सिंह का मारवाड़ी समाज की ओर से अभिनंदन किया गया। सोमवार की शाम श्री मारवाड़ी सत्यनारायण मंदिर एवं धर्मशाला परिसर में आयोजित समारोह में समाज के लोगों ने उन्हें सम्मानित करते हुए शहर के विकास और छावनी क्षेत्र की समस्याओं की ओर ध्यान आकृष्ट कराया।

संस्था के अध्यक्ष बिमल बुधिया ने कहा कि सरदार अनमोल सिंह हमेशा समाज के साथ खड़े रहे हैं। उनके नामित सदस्य बनने से पूरे समाज में खुशी है। उन्होंने उम्मीद जताई कि अनमोल सिंह रामगढ़ के विकास में महत्वपूर्ण योगदान देंगे। उन्होंने कहा कि छावनी परिषद के सीईओ ने शहर के सौंदर्यीकरण के लिए सराहनीय प्रयास किए हैं। लेकिन आंतरिक व्यवस्थाओं में अभी सुधार की जरूरत है।

वहीं सरदार अनमोल सिंह ने सम्मान के लिए मारवाड़ी समाज के प्रति आभार जताया। उन्होंने कहा कि समाज के लोग किसी भी परिस्थिति में उन्हें याद करेंगे तो वे उनके साथ खड़े मिलेंगे। उन्होंने शहर के विकास और आम लोगों की समस्याओं के समाधान के लिए हरसंभव सहयोग का भरोसा दिया।

कार्यक्रम में संस्था के मंत्री मुरारी लाल अग्रवाल, कोषाध्यक्ष अरविंद गोयल, सहमंत्री सुनील गोयल, प्रवीण अग्रवाल, जगदीश अग्रवाल गोयल, नरेश अग्रवाल, महावीर बोंदिया, राजकुमार अग्रवाल, सुरेश पी. अग्रवाल, बबलू गोयनका, पिश्वनाथ अग्रवाल, परवीन अग्रवाल, आनंद अग्रवाल, मनोज मित्तल सहित समाज के कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / अमितेश प्रकाश