श्री बंशीधर मंदिर में राज्यपाल ने की पूजा-अर्चना

 


गढ़वा, 21 सितंबर (हि.स.)। राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने सोमवार को बंशीधर नगर (नगर ऊंटारी) पहुंचकर श्री बंशीधर मंदिर में पूजा-अर्चना की तथा समस्त झारखण्डवासियों के सुख, शांति, समृद्धि एवं मंगलमय जीवन की कामना की।

राज्यपाल ने कहा कि श्री बंशीधर मंदिर श्रद्धा, आस्था एवं आध्यात्मिक चेतना का महत्वपूर्ण केंद्र है। उन्होंने कहा कि इस पावन स्थल का समुचित विकास आवश्यक है। इससे क्षेत्र की धार्मिक एवं सांस्कृतिक पहचान को और सुदृढ़ करने के साथ-साथ धार्मिक पर्यटन को भी बढ़ावा मिल सकता है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / विकाश कुमार पांडे