द चैंपियंस क्लब के खिलाड़ियों ने जीता 13 स्वर्ण, 4 रजत और 10 कांस्य पदक

 


रामगढ़, 24 दिसंबर (हि.स.)। द चैंपियंस क्लब के कराटे खिलाड़ियों ने थर्ड आदित्य जालान मेमोरियल कराटे चैंपियनशिप में अपना उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए 13 स्वर्ण, 4 रजत और 10 कांस्य पदक पर अपना कब्जा जमाया है। राज्य स्तरीय कराटे प्रतियोगिता का आयोजन रांची में 20 और 21 दिसंबर को आयोजित किया गया था। प्रतियोगिता में पूरे राज्य भर से लगभग 400 खिलाड़ियों ने भाग लिया था। इसमें चैंपियंस क्लब रामगढ़ के कुल 30 खिलाड़ियों ने विभिन्न वजन और उम्र वर्गों में भाग लेते हुए बेहतर प्रदर्शन करते हुए कुल 27 पदकों पर अपना कब्जा जमाया। इसमें 13 स्वर्ण, 4 रजत और 10 कांस्य पदक शामिल हैं।

प्रतियोगिता में चैम्पियंस क्लब की अनुप्रिया कुमारी, स्वयं और लोकराज सिंह ने काता और कुमिते की दोनों ही स्पर्धाओं में एक-एक स्वर्ण पदक जीता।

वहीं आराध्या ने एक स्वर्ण, एक कांस्य, मनजोत कौर ने एक स्वर्ण, एक रजत, प्रभजोत कौर ने एक स्वर्ण, एक कांस्य, नमीषा कुमारी ने एक स्वर्ण, एक रजत, अभ्यांश ने एक रजत और एक कांस्य पदक जीता। साथ ही इसी प्रकार अवंतिका उपाध्याय ने एक रजत, एक कांस्य, शुभम ने एक स्वर्ण, अंश अभय ने एक स्वर्ण, एक कांस्य, तुषार कुंज ने एक स्वर्ण, एक कांस्य, आर्यन कुमार ने दो कांस्य, नायशा, स्वराज सिंह एवं शौर्य भूषण ने एक एक कांस्य पदक जीतकर अपने क्षेत्र का मान बढ़ाया।

चैम्पियंस क्लब सांडी के प्रशिक्षक रवि सोरेन और अभिभावकों ने सभी विजेता खिलाड़ियों को जीत की बधाई दी और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / अमितेश प्रकाश