जुआ खेलते दस आरोपित गिरफ्तार

 


रांची, 06 जून (हि.स.)। रांची के डोरंडा थाना पुलिस ने दस आरोपितों को जुआ खेलते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपितों में उत्तम महतो , बिट्टू तिर्की, अजय तिर्की, विजय तिर्की, राहुल कच्छप , जेवियर लकड़ा, शुभम कुमार, परवीन कुमार साहु, अवधेश पाण्डेय और संजीत कुमार राम शामिल है।

इनके पास से तलाशी के क्रम में कुल नगद 53,000 रूपये, तास की पत्ते एवं गड्डी, बुलेट और मोबाइल को बरामद किया है।

थाना प्रभारी दीपिका कुमारी ने बताया कि वरीय पुलिस अधीक्षक राकेश रंजन को गुप्त सूचना मिली थी कि कुसई चौक, सच्चिदानन्द स्कूल के आगे एस्बेस्टस के मकान में अवैध जुआ बहुत दिनों से चल रहा है। सूचना के बाद छापेमारी टीम का गठन कर त्वरित कार्रवाई करते हुए कुसई चौक सच्चिदानन्द स्कूल के आगे एस्बेस्टस के मकान में जुआ खेलते दस आरोपितों को रंगे हाथ गिरफ्तार किया।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / विकाश कुमार पांडे