झारखंड के तापमान में उतार-चढ़ाव जारी, मधुपुर में 40 मिमी बारिश दर्ज

 




रांची, 12 नवंबर (हि.स.)। राजधानी रांची सहित राज्य भर में कहीं धूप खिलने और कहीं बादल छाने की वजह से तापमान में उतार-चढ़ाव जारी है। बुधवार के मुकाबले गुरुवार को राजधानी रांची में अधिकतम तापमान में एक डिग्री की गिरावट दर्ज की गई तो वहीं जमशेदपुर में एक डिग्री की वृद्धि दर्ज की गई।

इसी प्रकार डालटेनगंज और बोकारो में भी अधिकतम तापमान में एक डिग्री और चाईबासा में दो डिग्री की वृद्धि दर्ज की गई।

वहीं राज्य भर में न्यूनतम तापमान में बुधवार की तुलना में गुरुवार को रांची में कोई बदलाव नहीं हुआ। वहीं जमशेदपुर में एक डिग्री की वृद्धि दर्ज की गई। साथ ही डालटेनगंज में न्यूनतम तापमान में मामूली गिरावट दर्ज की गई। वहीं बोकारो में न्यूनतम तापमान में दो डिग्री की वृद्धि दर्ज की गई, जबकि चाईबासा में न्यूनतम तापमान में कोई गिरावट नहीं हुई।

इधर, पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य में सबसे अधिक बारिश मधुपुर में 40.5 मिलीमीटर रिकॉर्ड की गई। वहीं पुटकी में 5.2 और जामताड़ा में भी मामूली बारिश (0.2 मिमी) रिकार्ड की गई।

गुरुवार को रांची और आसपास के इलाकों में सुबह से बादल छाए रहे, जबकि दोपहर बाद हल्की धूप खिली रही।

वहीं, गुरुवार को रांची में अधिकतम तापमान 27.4 डिग्री और न्यूनतम तापमान 15.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

वहीं जमशेदपुर में अधिकतम तापमान 30.2 डिग्री और न्यूनतम 20.2 डिग्री, डाल्टनगंज में अधिकतम तापमान 30.2 डिग्री और न्यूनतम तापमान 16.1 डिग्री, बोकारो में अधिकतम तापमान 29.5 डिग्री और न्यूनतम तापमान 19.1 डिग्री एवं चाईबासा में अधिकतम तापमान 31.4 डिग्री और न्यूनतम तापमान 17.6 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / Vinod Pathak