मुख्यमंत्री से टाटा स्टील के वाइस प्रेसिडेंट ने की मुलाकात

 


रांची, 24 अगस्त (हि.स.)। मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से सोमवार को कांके रोड रांची स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में वाइस प्रेसिडेंट, कॉरपोरेट सर्विसेज, टाटा स्टील डीबी सुंदरारामम ने मुलाकात की। मुख्यमंत्री से यह उनकी शिष्टाचार भेंट थी। मौके पर रेजिडेंस एग्जिक्युटिव, टाटा स्टील अरविंद कुमार सिंह उपस्थित रहे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / विकाश कुमार पांडे